क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया बस स्टैंड में भयानक अग्निकांड: महारानी ट्रेवल्स की चार लग्जरी बसें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया :बिहार के गयाजी में मंगलवार की देर रात एक भयावह हादसा सामने आया, जब शहर के कोचर पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी बस स्टैंड में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में महारानी ट्रेवल्स की चार लग्जरी बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग इतनी विकराल थी कि आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आर्थिक नुकसान का अनुमान एक करोड़ रुपये से भी अधिक लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गया फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्टेशन ऑफिसर के मुताबिक, रात करीब 1:45 बजे कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। आग पर पूरी तरह काबू पाने में टीम को लगभग पौने दो घंटे का समय लगा। सुबह 3:30 बजे तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया था।

मैनेजर और चश्मदीदों के बयान
महारानी बस स्टैंड के मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि स्टैंड पर कुल छह बसें खड़ी थीं, जिनमें से चार जल गईं जबकि दो बसों को किसी तरह से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी बसें दूसरे राज्यों से आकर मंगलवार देर रात ही स्टैंड पर लगी थीं।

स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि संभवतः किसी व्यक्ति द्वारा जलती सिगरेट फेंके जाने से एक बस में आग लगी, जो तेज हवा के चलते फैलकर अन्य बसों तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने के असली कारणों की जांच अभी जारी है।
फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सर्वेयर की टीम द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अनुमान है कि बसों के जलने से करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये की हानि हुई है।


फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सर्वेयर की टीम द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अनुमान है कि बसों के जलने से करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये की हानि हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने मांग की है कि बस स्टैंड पर सुरक्षा उपायों को सख्त किया जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |