क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

भाभी के तानो से तंग आकर बिजली के हाई टेंशन तारों पर चढ़ गई सोनी – गांव में मचा हड़कंप

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भाभी से मामूली विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या का ऐसा खतरनाक तरीका चुना कि देखने वालों की सांसें थम गईं।

महिला का नाम सोनी देवी है, जो अपने मायके में रहती है। पति के निधन के बाद अकेले रह रही सोनी का अपनी भाभी से अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि भाभी ने सोनी को ताना मारते हुए कहा, “पति के साथ तू भी क्यों नहीं मर गई?” यह बात सोनी को इस कदर चुभी कि गुस्से में उसने आत्महत्या का फैसला कर लिया।

सोनी ने गांव के पास लगे हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़ने का निर्णय लिया। तेज धूप में तपता हुआ पोल और सिर के ठीक ऊपर 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार—यह दृश्य देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। शुरू में लोगों को लगा कि वह सिर्फ डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन सोनी धीरे-धीरे पोल के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई। एक पल के लिए ऐसा लगा कि उसे करंट लग गया और वह अब गिर जाएगी। भीड़ चिल्लाने लगी, लेकिन कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

इसी बीच, मायापुर गांव के युवक बंटू कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया और हाई टेंशन लाइन की सप्लाई बंद करने की गुहार लगाई। बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइन की सप्लाई काट दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सप्लाई कटने के बाद सोनी किसी तरह पोल से नीचे उतरी, लेकिन उतरते ही वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। कहते हैं, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।” सोनी न तो करंट की चपेट में आई और न ही पोल से गिरी, लेकिन उसके इस खतरनाक कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |