क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर पुलिस ने 9 बाइक समेत भारी मात्रा में देसी महुआ शराब किया जब्त, मौके से 2 तस्कर हुआ गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20250917 2049095873274773509041735 फतेहपुर पुलिस ने 9 बाइक समेत भारी मात्रा में देसी महुआ शराब किया जब्त, मौके से 2 तस्कर हुआ गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दोनईया गाँव के समीप से झारखंड से तस्करी कर लाए गए देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही 9 बाइक भी जब्त की है। वहीं मौके से 2 शराब तस्कर को भी गिरफ़्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के अधार पर थाना क्षेत्र के दोनईया गाँव के समीप से 9 बाइक समेत 1650 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है । साथ ही साथ मौके से दो शराब तस्कर को भी गिरफ़्तार किया गया है। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इस कानून के तहत शराब की खरीद-बिक्री, भंडारण और सेवन करना दंडनीय अपराध है। ऐसे में फतेहपुर से बरामद यह बड़ी खेप इस बात का संकेत है कि तस्कर अब भी राज्य में शराब खपाने की फिराक में सक्रिय हैं। पुलिस डाल डाल चल रही है तो तस्कर पात पात चल रहे हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान निक्कू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अनुज सिंह ग्राम रघुनाथपुर थाना फतेहपुर जिला गया एवं रजनीश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता कुंदन सिंह ग्राम मखदुमपुर थाना फतेहपुर जिला गया का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया शराब बरामदगी मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस शराब के धंधे में सलग्न बाकी के शराब तस्करों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |