क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

तेज रफ्तार ने छीनी एक महिला की जान, छह लोग घायल — शेरघाटी-गया रोड पर बड़ा हादसा

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: जिले के शेरघाटी-गया मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा इमलिया थाना क्षेत्र के खंडैल गांव के समीप चेरकी रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे टेम्पो को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेम्पो सवार महिला पूजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड निवासी पूजा कुमारी (पति – संजय पाल) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पूजा किसी निजी कार्य से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया जा रही थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

हादसे के बाद मचा कोहराम

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सड़क पर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े चले आए। लोग सहमे हुए थे। घायलों को तुरंत शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अज्ञात वाहन फरार, पुलिस जुटी जांच में

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है और कुछ को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि इस रूट पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित गश्ती और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |