क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

जंगल में शव मिलने से सनसनी, अवैध बालू कारोबार में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Join Our WhatsApp Group

Join Now
img 20250501 wa00261357807504340050573 जंगल में शव मिलने से सनसनी, अवैध बालू कारोबार में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

गया। जिले के अति नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के दुबैठ गांव के पास स्थित जंगल से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के एकोनी गांव निवासी 35 वर्षीय राजाराम यादव के रूप में की गई है। घटनास्थल से एक ट्रैक्टर, एक बाइक, एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी पुलिस ने जब्त की है, जिससे हत्या की आशंका को बल मिला है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोग जब जंगल के रास्ते गुजर रहे थे, तभी उन्होंने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बोधि बिगहा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

img 20250501 wa00258969954444234827655 जंगल में शव मिलने से सनसनी, अवैध बालू कारोबार में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल की स्थिति से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का मानना है कि यह हत्या बालू के अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता है। मौके से बरामद वाहनों और नकदी को भी पुलिस गंभीरता से जांच रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने मामले का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया है। इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भी मौके पर भेजा गया है, जो सबूतों को जुटाकर जांच में सहयोग कर रहे हैं।

फिलहाल बोधि बिगहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पारंपरिक व तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से अपराधियों की पहचान में जुट गई है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |