क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पीएमसीएच में बड़ा एक्शन, दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में डॉ. अभिजीत सिंह दोषी, पद से हटाए गए

Join Our WhatsApp Group

Join Now

मुजफ्फरपुर की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में सरकार ने सख्त तेवर दिखाए हैं। पीएमसीएच में इलाज के दौरान लापरवाही सामने आने पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई का आदेश जारी करते हुए कहा है कि डॉ. अभिजीत सिंह ने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया और प्रशासनिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल रहे।

मूकदर्शक बने रहे डॉक्टर

बताते चलें कि देश के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जब पीड़िता से जुड़ी घटना को लेकर पीएमसीएच पहुंचे थे, उस समय यही डॉक्टर अभिजीत उनसे बातचीत कर रहे थे। लेकिन हालात बिगड़ते देख भी डॉ. अभिजीत चुपचाप तमाशा देखते रहे। उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।

विभागीय आदेश में लिखा गया

image editor output image 2092177570 17489545670167447533112126262467 पीएमसीएच में बड़ा एक्शन, दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में डॉ. अभिजीत सिंह दोषी, पद से हटाए गए

प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि प्रभारी उपाधीक्षक द्वारा अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया गया, जो उनकी प्रशासनिक विफलता का परिचायक है।

अब क्या होगा?

डॉ. अभिजीत सिंह को हटाने का आदेश विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी ने जारी किया है। आदेश की प्रतियां वित्त, कोषागार, प्रमंडलीय आयुक्त, प्राचार्य, डीएम, सिविल सर्जन समेत तमाम संबंधित अफसरों को भेजी गई हैं।

राजनीतिक हलकों में भी हलचल

इस पूरे मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है कि जब अस्पताल में ही सुरक्षित नहीं हैं बेटियाँ, तो कहां जाएं?

यह है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर की एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे पीएमसीएच लाया गया था। इलाज में गंभीर लापरवाही और अनदेखी के आरोप लगे। अंततः उसकी मौत हो गई। इसी के बाद से पूरे बिहार में आक्रोश है और स्वास्थ्य विभाग दबाव में है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |