क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

मुखिया को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पानी टंकी के पास मिला शव

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20250927 2244474545984704005067995 मुखिया को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पानी टंकी के पास मिला शव

समस्तीपुर संवाददाता: बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर इलाके में पानी की टंकी के पास हुई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुखिया मनोरंजन गिरी बाइक से सातनपुर चौक से करिहारा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पानी की टंकी के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीने में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और देखा कि सड़क किनारे मुखिया का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस टीम और दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मारे गए मुखिया मनोरंजन गिरी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हाल ही में करिहारा पंचायत के ही माधोडीह गांव के विक्रम गिरी की 21 अगस्त को हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी थे। इसी दौरान उन पर आज घात लगाकर हमला कर दिया गया। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी ने बताया, “मृतक की छवि भी आपराधिक रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।”

अचानक हुई इस हत्या से गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |