क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: शिक्षक से हथियार के बल पर ₹83,000 लूटकर फरार हुए अपराधी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला डीह गांव के समीप शुक्रवार को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक से ₹83,000 की लूट कर ली। लूट की यह घटना उस समय हुई जब शिक्षक विद्यालय से घर लौट रहे थे।

पीड़ित शिक्षक चंदन कुमार, जो बच्चु नारायण उच्च विद्यालय अगधा शाहपुर में पदस्थापित हैं, ने बताया कि वे विद्यालय बंद होने के बाद बेलागंज लौट रहे थे। रास्ते में बेला डीह गांव के पास छह की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोक लिया और मारपीट करते हुए ₹83,000 लूट लिए।

घटना में घायल शिक्षक को तुरंत बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इंटरमीडिएट नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी और उक्त राशि उसी नामांकन शुल्क की थी, जिसे वे विद्यालय से लेकर लौट रहे थे।

शिक्षक ने इस संबंध में बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं शिक्षकों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग बेलागंज बाईपास और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |