क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया: स्कूल में सहपाठी ने पेन से किया हमला, सातवीं के छात्र की आंख हुई गंभीर रूप से घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएस कॉलोनी स्थित नेशनल हेराल्ड स्कूल में शनिवार को एक गंभीर घटना घटी। सातवीं कक्षा के छात्र आयुष गहलोत की आंख पर उसके सहपाठी ने पेन से हमला कर दिया, जिससे उसकी एक आंख बुरी तरह घायल हो गई। पीड़ित छात्र का इलाज जारी है, और रविवार को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद चेन्नई ले जाने की सलाह दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना शनिवार दोपहर की है, जब विज्ञान की कक्षा चल रही थी। इस दौरान आयुष का सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात बढ़ने पर सहपाठी ने आयुष की आंख पर पेन से वार कर दिया। घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने दोपहर करीब 2 बजे आयुष के परिजनों को दी। आयुष के चाचा वीरू सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे स्कूल पहुंचे। वहां देखा कि आयुष की आंख बुरी तरह जख्मी हो चुका थी।

डॉक्टरों ने जताई गंभीर चिंता

आनन-फानन में आयुष को आंख के विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आंख की स्थिति गंभीर है और ऑपरेशन अनिवार्य है। रविवार को ऑपरेशन किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि आंख की स्थिति का सही आकलन दो दिन बाद ही किया जा सकेगा। साथ ही चेन्नई के एक बड़े अस्पताल में आगे का इलाज कराने की सलाह दी गई है।

शिकायत दर्ज नहीं, जांच का इंतजार

सोमवार को आयुष के परिजनों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने को दी। हालांकि, अब तक पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच कर रहे एसआई यादवेन्दु शिरमोर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति सामान्य थी। लिखित शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल स्कूल प्रबंधन और आयुष के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। स्कूल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |