क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया वाणावर पहाड़ का औचक निरीक्षण, श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Join Our WhatsApp Group

Join Now

जहानाबाद | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अचानक जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ पहुंचे। लगभग दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए पातालगंगा क्षेत्र सहित पहाड़ी इलाके का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि मेला आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

20250730 164231147418461865218782 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया वाणावर पहाड़ का औचक निरीक्षण, श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने पातालगंगा की सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी क्षेत्र का भी जायजा लिया और वहां जारी रोपवे निर्माण सहित अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से काम की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

20250730 1642123490997013867448179 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया वाणावर पहाड़ का औचक निरीक्षण, श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा

वाणावर पहाड़ आगमन पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जदयू के कई स्थानीय नेता और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 20 वर्षों के शासनकाल में पहली बार वाणावर पहाड़ पहुंचे हैं। इस ऐतिहासिक स्थल पर उनकी यह पहली यात्रा बताई जा रही है, जहां उन्होंने विकास कार्यों की स्थिति को नजदीक से देखा और भविष्य की योजनाओं पर फोकस करने की बात कही। मुख्यमंत्री के इस औचक दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और आमजन में उत्साह का माहौल रहा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |