क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज को मिली 174 किमी ग्रामीण सड़कों की सौगात, मंत्री अशोक चौधरी ने किया शिलान्यास

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज (गया)। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार का दिन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया, जब ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 59 मार्गों के कुल 174 किलोमीटर लंबे नए और पुराने सड़कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम बेलागंज प्रखंड अंतर्गत सरैया मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे नेता नीतीश कुमार की सोच और पूर्ववर्ती सरकारों की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। पहले के नेता जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटते रहे, जबकि नीतीश कुमार ने विकास को प्राथमिकता दी। आज बिहार हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

उन्होंने कहा कि बिजली, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में बिहार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त करना हो या सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण देना – यह सब नीतीश सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और आने वाले समय में नई औद्योगिक नीति के जरिए प्रदेश में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

मंत्री चौधरी ने कहा, “बेलागंज विधानसभा में आज जो ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास हो रहा है, वह इस क्षेत्र को विकास की नई दिशा देगा। यह आपके भरोसे और सहयोग की ही परिणति है कि सरकार आज आपके द्वार तक विकास लेकर पहुंची है।”

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि “बेलागंज के हर गांव, हर पगडंडी को मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे विकास के कार्यों के जरिए लौटाया जाएगा।”

जन संवाद कार्यक्रम में विधान पार्षद कुमुद वर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव, जिप सदस्या करिश्मा कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद समेत कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, भाजपा नेता दिलीप कुमार, सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |