क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में कल निकलेगी ‘संविधान बचाओ यात्रा’, पहली बार आएंगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, आजाद पार्क में होगी जनसभा

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को शहर में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पहली बार प्रदेश अध्यक्ष एवं कुटुंबा विधायक राजेश राम गया पहुंचेंगे। उनके साथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश सचिव देवेंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर सहित कई वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नगर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ शनिवार दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस कार्यालय से होगा। पदयात्रा पंचायती अखाड़ा होते हुए आजाद पार्क तक जाएगी। इस मार्च में लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी शामिल होगी। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के साथ संविधान की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

पदयात्रा के पश्चात शाम 4:30 बजे आजाद पार्क में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता पार्टी नेता राहुल गांधी के विचारों और संदेशों को जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र टॉवर पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा कोलकाता से मंगवाई गई आधा किलोमीटर लंबी माला को पार्टी की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

सभा स्थल पर विशेष सजावट की गई है। वहां इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, एपीजे अब्दुल कलाम और श्रीकृष्ण सिंह जैसे महापुरुषों के नाम पर दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम के मेयर विरेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह समेत कई अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |