क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में कल निकलेगी ‘संविधान बचाओ यात्रा’, पहली बार आएंगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, आजाद पार्क में होगी जनसभा

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को शहर में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पहली बार प्रदेश अध्यक्ष एवं कुटुंबा विधायक राजेश राम गया पहुंचेंगे। उनके साथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश सचिव देवेंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर सहित कई वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नगर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ शनिवार दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस कार्यालय से होगा। पदयात्रा पंचायती अखाड़ा होते हुए आजाद पार्क तक जाएगी। इस मार्च में लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी शामिल होगी। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के साथ संविधान की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

पदयात्रा के पश्चात शाम 4:30 बजे आजाद पार्क में एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता पार्टी नेता राहुल गांधी के विचारों और संदेशों को जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र टॉवर पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा कोलकाता से मंगवाई गई आधा किलोमीटर लंबी माला को पार्टी की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

सभा स्थल पर विशेष सजावट की गई है। वहां इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, एपीजे अब्दुल कलाम और श्रीकृष्ण सिंह जैसे महापुरुषों के नाम पर दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम के मेयर विरेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह समेत कई अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया से गिरफ्तार कुख्यात बदमाश हिसुआ में मुठभेड़ के दौरान घायल, पैर में लगी गोली | 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर मुख्यमंत्री का सीधा संवाद, 12 अगस्त को औरंगाबाद समेत कई पंचायतों में होगा विशेष कार्यक्रम | गया में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी | 12 साल की सेवा के बाद उच्च विद्यालय गजाधरपुर से विदा हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, विदाई समारोह में छलक उठीं भावनाएं | गया में दिल दहला देने वाला हादसा: रेल ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की कटकर मौत, गांव में मचा कोहराम | बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में वृद्ध किसान की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस | गया: गुरी गांव के समीप आहार में डूबने से वृद्ध की मौत, फतेहपुर पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए | बेलागंज प्रखंड में बीस सूत्री समिति की बैठक में उभरा रोष, अवैध नर्सिंग होम और अनाज वितरण पर उठे सवाल | बेलागंज: कोटेश्वर नाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मोरहर तट पर भव्य सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बेलागंज दौरे को लेकर अधिकारियों ने किया पाली गांव का दोबारा निरीक्षण |