क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

महिला संवाद वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य गंभीर, चालक फरार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

फतेहपुर (Gaya)। जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत भँवारी कला गांव के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के महिला संवाद कार्यक्रम के तहत चल रहा एक चारपहिया वाहन शनिवार की शाम कार्यक्रम संपन्न कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान भवानी कला गांव के पास तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय उसकी टक्कर सामने से आ रही एक बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान भँवारी कला निवासी राजो यादव के 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार एवं उसके साथी सचिन के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को फतेहपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद महिला संवाद वाहन का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाने ले गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।

मौके पर पहुंचे फतेहपुर के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार एवं थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |