क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: कोतवाली थाना क्षेत्र के वारिस नगर मोहल्ले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फल्गु नदी से बालू लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ला निवासी अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक टिंकू चौधरी काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसा मोहल्ले के शिव मंदिर के सामने, असलम मियां के घर के समीप उस समय हुआ, जब अरुण नल से पानी पीने के बाद सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि कोतवाली थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02GB/4140 नोट कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर किसी महिला के नाम पंजीकृत है, जबकि चालक टिंकू चौधरी खरखुरा मोहल्ले में रेल समपार फाटक संख्या 64/B के पास का रहने वाला है।

अरुण कुमार यादव की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |