क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, तीन घायल, एक की हालत नाज़ुक

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद । रफीगंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेच रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नरसिंहपुर गांव के रहने वाले सरोज कुमार और आकाश कुमार बाइक से गोह की ओर से रफीगंज आ रहे थे। इसी दौरान मखदुमपुर निवासी देवनंदन साव का पुत्र टिंकू साव, जो सड़क किनारे सब्जी बेच रहा था, अचानक सामने आ गई बाइक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टिंकू साव सड़क पर गिर पड़े और बाइक सवार भी बुरी तरह चोटिल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. सुबोध कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। टिंकू साव की हालत नाज़ुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान टिंकू साव ने बताया, “मैं रोज़ की तरह ठेले पर सब्जी बेच रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने मुझे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार भी दूर जाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।”

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |