क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

वजीरगंज में पंचायत विकास सूचकांक पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Join Our WhatsApp Group

Join Now

वजीरगंज। पंचायतों के समग्र विकास और प्रदर्शन मूल्यांकन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत विकास योजनाओं की प्रभावी तैयारी और पोर्टल पर अपलोडिंग की प्रक्रिया को लेकर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जागरूक और प्रशिक्षित करना था।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को पंचायत विकास सूचकांक (Panchayat Development Index – PAI) की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यह सूचकांक एक बहु-डोमेन और बहु-क्षेत्रीय उपकरण है, जो पंचायतों की समग्र प्रगति और प्रदर्शन का आंकलन करता है। पीएआई को स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (Local SDGs) से जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत नौ प्रमुख विषयवस्तुओं को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विकास में कमी की पहचान करना और संसाधनों के प्रभावी आवंटन में मदद करना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विकास योजनाओं की वैज्ञानिक और समावेशी रूप से तैयारी, प्राथमिकताओं का निर्धारण, तथा ऑनलाइन पोर्टल पर योजनाओं की अपलोडिंग की तकनीकी प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। यह जानकारी पंचायतों को स्थानीय स्तर पर सशक्त निर्णय लेने और बेहतर विकासात्मक रणनीति तैयार करने में सहयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार गौरव सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मी तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |