क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

चाकंद के बारा गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी, जनवरी में भी हो चुकी है वारदात

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गांव में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लगभग दस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। घटना बुधवार की रात की है। चोरी गई सामग्री में फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर, बिजली की तारें तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी शामिल है।

दुकान के मालिक अनवर शाद्दाब ने बताया कि वह वर्षों से बारा गांव में इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले आठ महीनों से चोरों की नजर मेरी दुकान पर है। इससे पहले जनवरी माह में भी इसी दुकान से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हो चुकी है।”

img 20250731 wa00367826462551401173609 चाकंद के बारा गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी, जनवरी में भी हो चुकी है वारदात

अनवर शाद्दाब के अनुसार, उन्होंने जनवरी में हुई चोरी की घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी थी और इस बार की घटना की भी लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस संबंध में जब चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा अभी तक इस घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत थाना में नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में पुलिस गश्ती को लेकर भी नाराजगी देखी जा रही है। लगातार चोरी की घटनाओं ने व्यवसायियों और आम लोगों में भय का माहौल बना दिया है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |