क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज में हथियारबंद नकाबपोशों ने दंपति को बंधक बनाकर उड़ाए 12 लाख के जेवरात व नकदी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलाडीह गांव में सोमवार की देर रात डकैतों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक स्वर्णकार के घर में धावा बोलकर गृहस्वामी और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और करीब दो लाख रुपये नकद तथा लगभग 140 ग्राम सोने के आभूषण समेत करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

img 20250708 wa00649087441090708967356 बेलागंज में हथियारबंद नकाबपोशों ने दंपति को बंधक बनाकर उड़ाए 12 लाख के जेवरात व नकदी

घटना गांव के बेलागंज बाजार से सटे घनी आबादी वाले इलाके की है, जहां डकैतों ने छत के रास्ते प्रवेश कर सुनियोजित तरीके से कमरे को निशाना बनाया। पीड़ित ऋषि स्वर्णकार ने बताया कि वे रोज की तरह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे पांच से छह की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे और उनके कमरे का दरवाजा तोड़ भीतर प्रवेश कर गए।

डकैतों ने दंपति के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद वे घर में रखे आभूषण और नकदी को समेट कर मुख्य दरवाजे से भाग निकले। बाद में पति-पत्नी ने एक-दूसरे के बंधे हाथ-पैर खोले और शोर मचाया, लेकिन तब तक डकैत फरार हो चुके थे।

गृहस्वामी के अनुसार, डकैतों ने छत के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया था और पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने सीधे उस कमरे को निशाना बनाया जहां जेवरात और नकदी रखे हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को छानबीन में लगाया गया है और जल्द ही डकैती की इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

इस वारदात के बाद गांव और आसपास के बाजार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग प्रशासन से की है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |