क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में भीषण गर्मी का कहर : 17 जून तक बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल और कोचिंग, डीएम ने जारी किया आदेश

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिले में भीषण गर्मी और तेज लू को देखते हुए गया जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन कदम उठाया है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को 16 और 17 जून 2025 तक पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है।

यह आदेश जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की कक्षा-1 से 12 तक तथा सभी प्रकार के कोचिंग सेंटरों पर लागू होगा। वहीं, सरकारी विद्यालयों में पहले से घोषित ग्रीष्मावकाश यथावत 21 जून तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने यह निर्णय उस सूचना के बाद लिया है जिसमें बताया गया था कि कुछ निजी शिक्षण संस्थान अब भी खुले हुए हैं। इस पर सख्ती दिखाते हुए डीएम ने नगर निगम अधिनियम की धारा 163 के अंतर्गत यह आदेश पारित किया है।

आदेश की मुख्य बिंदु:

  1. सभी निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान 16 व 17 जून को पूरी तरह बंद रहेंगे।
  2. सरकारी विद्यालयों में 21 जून 2025 तक पहले से निर्धारित ग्रीष्मावकाश लागू रहेगा।
  3. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों तक यह आदेश शीघ्र पहुँचाएं और अनुपालन की निगरानी करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे भीषण गर्मी और लू से प्रभावित न हों।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |