क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

एनएच-22 पर मदरसा नाजिम से लूट, हथियार के बल पर नकदी और दस्तावेज छीने

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज (First Voice प्रतिनिधि)। बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 पर शनिवार देर रात एक गंभीर आपराधिक वारदात सामने आई है। चाकंद मदरसा के नाजिम मोहम्मद अकबर और उनके सहयोगी मोहम्मद मुजीब के साथ फतेहपुर और रिसौद गांव के बीच हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की।

पीड़ित मोहम्मद अकबर ने बताया कि वे अपने गांव उज्जै से सहयोगी मुजीब के साथ चाकंद स्थित मदरसा लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोका। बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने डराकर दोनों को लूट लिया।

मोहम्मद अकबर से छह हजार रुपये नकद और एक ओप्पो मोबाइल, जबकि मुजीब से पांच हजार रुपये, एक रेडमी मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एटीएम और अन्य दस्तावेज छीन लिए गए। घटना के बाद बदमाश चाकंद की ओर फरार हो गए।

पीड़ितों ने तुरंत बेलागंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। एनएच-22 जैसे व्यस्त मार्ग पर अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |