क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की नीमा गांव निवासी प्रकाश भारती की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्रकाश बाइक से ड्यूटी जा रहे थे, तभी मायापुर के निकट पीछे से आ रही मिट्टी लदी हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया।

img 20250504 wa00157384727274787324137 ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध जताते हुए शव को उठाने से रोक दिया। परिजनों का कहना है कि प्रशासन पर उन्हें भरोसा नहीं है, क्योंकि पूर्व में भी सड़क हादसे में हुई मौतों के बाद उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है।

img 20250504 wa00168988517421683946077 ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका
रोते बिलखते परिजन

परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी महीने में प्रकाश की मां और गांव की एक अन्य महिला की खिजरसराय थाना क्षेत्र के कुड़वा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन आज तक सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिल सका है। बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।

इधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित हाइवा को वजीरगंज थाना क्षेत्र के इछुआ गांव के पास से जब्त कर लिया है। सीओ सुबोध कुमार, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही, उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |