क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

वजीरगंज में 13 वर्षीय बालक तीन दिनों से लापता, आहर में डूबने की आशंका, एनडीआरएफ की तलाश जारी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के कुर्किहार गांव निवासी सनोज चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बीते बुधवार की संध्या से लापता है। परिजनों के अनुसार, रौशन शाम के समय शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रौशन स्थानीय मध्य विद्यालय पुरा में कक्षा छह का छात्र है। बालक की अचानक गुमशुदगी से परिजन बेहद चिंतित हैं। गुरुवार को परिजनों ने वजीरगंज थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। परिवार वालों को आशंका है कि घर के पास स्थित आहर में वह गिरकर डूब गया होगा।

परिजनों की आशंका के आधार पर शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने नाव की सहायता से आहर में चारों ओर खोजबीन की, साथ ही गोताखोरों की मदद से पानी के भीतर भी तलाश की गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रौशन का कोई पता नहीं चल पाया है।

इस घटना से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में जुटे हैं और उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और खोजबीन का कार्य जारी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |