क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया पुलिस का हथियार माफियाओं पर शिकंजा, दोनाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

शेरघाटी (गया)। अवैध हथियार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शेरघाटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बनिया बरौन गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दोनाली बंदूक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान रूहुल अमीन उर्फ ओसमा, पिता – नसरूल अंसारी, निवासी बनिया बरौन, थाना शेरघाटी, जिला गया के रूप में हुई है। इस संबंध में शेरघाटी के एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने बुधवार शाम प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

एएसपी सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शेरघाटी थाना को सूचना मिली थी कि रूहुल अमीन ने अपने घर में हथियार छिपाकर रखा है।

सूचना की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस एवं डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के घर से एक दोनाली बंदूक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में रूहुल अमीन ने दो अन्य युवकों के नाम भी उजागर किए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |