क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार – एक ज्वेलरी शॉप संचालक भी शामिल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक कसौटी ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान का संचालक भी शामिल है, जो चोरी की गई चेन को खरीद कर बेचने का काम करता था। पुलिस ने अपराधियों के पास से सोने की चेन, एक कार और एक बाइक बरामद की है।

वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि हाल ही में सुरहरी मोड़ के पास चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई थी, जिसकी प्राथमिकी पीड़ित द्वारा मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का टावर डंप कराया और साथ ही सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान की।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मन्तोष कुमार उर्फ मेंटल को पंचानपुर के पास एक कार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने छीनी गई चेन को डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित कसौटी ज्वेलर्स के मालिक पिंटू को बेचा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिंटू को उसकी दुकान से हिरासत में ले लिया।

इसके अतिरिक्त, मेंटल ने खुलासा किया कि वारदात के दौरान उसके साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव निवासी पिंटू कुमार भी मौजूद था। पुलिस ने पिंटू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई।

एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी मंतोष उर्फ मेंटल पूर्व में भी जेल जा चुका है और अपने गिरोह के साथ मिलकर कई चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |