क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत नाज़ुक, दिल्ली AIIMS में ICU में इलाज जारी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

लोक गायिकी की मशहूर हस्ती और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनकी हालत बिगड़ रही थी, और आज स्थिति ज्यादा खराब हो गई है।

बीते 7 दिनों से शारदा सिन्हा को खाने-पीने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शारदा सिन्हा के बेटे से फोन पर बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार उनके इलाज के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेंगी।

गौरतलब है कि इस साल 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ था, जिसके बाद से परिवार मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों से जूझ रहा है।

शारदा सिन्हा: लोक संगीत की माटी की आवाज

images 695326832302822289722 पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत नाज़ुक, दिल्ली AIIMS में ICU में इलाज जारी

शारदा सिन्हा, जो छठ गीत “उग हो सूरज देव…” से घर-घर में पहचान बनाने वाली लोक गायिका हैं, ने 1989 में बॉलीवुड में भी कदम रखा था। बिहार के सुपौल में जन्मी शारदा ने अपने गायन के सफर में विवाह, मुंडन, विदाई और श्रद्धांजलि जैसे अनेक पारंपरिक गीतों को अमर बना दिया। उनके प्रशंसक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |