क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

भारी छापेमारी में अवैध बालू से लदे 14 ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए गया पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। फल्गु नदी किनारे भदेजा घाट से पुलिस ने 14 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें सूचना मिली थी कि भदेजा घाट पर अवैध खनन जोरों पर है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज और अनुमंडल पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में जिला खनन पदाधिकारी, मुफस्सिल और फतेहपुर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

screenshot 20250421 2210593254326337820973182 भारी छापेमारी में अवैध बालू से लदे 14 ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

एसडीपीओ ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भदेजा घाट की घेराबंदी की। वहां पहले से मौजूद खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ही 14 ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। सभी ट्रैक्टर बालू से लदे हुए थे और बिना किसी वैध कागजात के परिचालन कर रहे थे। खनन विभाग की ओर से इस मामले में 70 लाख रुपए का जुर्माना काटा गया है।

screenshot 20250421 221113777039257308429343 भारी छापेमारी में अवैध बालू से लदे 14 ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ ऐसे माफियाओं पर कार्रवाई कर रहा है। पूर्व में भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी।

गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |