क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: वजीरगंज में अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटा, एक की मौके पर मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए, मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं

वजीरगंज|वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगठिया पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह लगभग 4:00 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया।

इस संबंध में वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए हर संभावित माध्यम से प्रयास कर रही है। हादसे में पलटे वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और आगे की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |