क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

नहर में डूबने से किशोरी की मौत, बेलागंज के चुड़ीहारा बिगहा गांव की घटना

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज थाना क्षेत्र के चुड़ीहारा बिगहा गांव के समीप स्थित नहर में डूबने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान संजय मांझी की 13 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी के रूप में की गई है।

घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, जब रेखा किसी कार्य से नहर के पास गई थी और असंतुलित होकर फिसलने के कारण पानी में गिर गई। कुछ ही देर में वह डूब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |