क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

नेशनल हेराल्ड मामला : कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार का राजनीतिक हथकंडा, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को बदनाम करने की साजिश

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जरिए बदले की राजनीति कर रही है। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई गुजरात अधिवेशन की सफलता से घबराई भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बेवजह घसीटा जा रहा है, जबकि इस मामले में कहीं कोई लेनदेन या मनी लॉन्ड्रिंग नहीं हुई।

प्रेस वार्ता में ठाकुर ने कहा कि ED अब ‘इलेक्शन डिपार्टमेंट’ बन चुकी है, जिसे सिर्फ विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1937 में पंडित नेहरू ने शुरू किया था, जो स्वतंत्रता संग्राम की आवाज बना। अंग्रेजों ने 1942 में इसे प्रतिबंधित किया था। AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) घाटे में चली गई थी, इसलिए कांग्रेस ने उसे बचाने के लिए कानूनी रूप से मदद दी।

उन्होंने बताया कि यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसके किसी निदेशक ने आज तक कोई वित्तीय लाभ नहीं लिया। AJL की संपत्तियों को बेचना तो दूर, उनका उपयोग केवल अखबार चलाने के लिए ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का खुद का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि कैसे रूचि सोया, वोडाफोन जैसे मामलों में राहत दी गई, लेकिन कांग्रेस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि यह पूरा मामला जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने और आजादी की विरासत को अपमानित करने की कोशिश है। भाजपा उस विरासत को मिटाना चाहती है, जिसे कांग्रेस ने अपने खून-पसीने से बचाए रखा है। उन्होंने दो टूक कहा- हम डरने वाले नहीं हैं, सत्य की जीत होगी। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष उमेर खान, जिलाध्यक्ष सन्तोष कुशवाहा, झुना सिंह आदि मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार | फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। | गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत |