क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

फतेहपुर: गया के फतेहपुर बाजार में बीती रात बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने फतेहपुर अंदर  बाजार स्थित विष्णु ज्वेलर्स (जनार्दन बाबू की सोना-चांदी की दुकान) को निशाना बनाया और गैस कटर की मदद से दुकान के करीब 40 ताले काटकर अंदर प्रवेश किया। शातिर अपराधी दुकान से लगभग 2 किलो चांदी के आभूषण समेटकर फरार होने में कामयाब रहे।

गैस कटर से कटी ‘सुरक्षा की दीवार’

20260305 0828524243062711651098916 BREAKING: फतेहपुर में 'गैस कटर गैंग' का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत
टूटे हुए ताले

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब पूरा बाजार सन्नाटे में था। चोरों ने पूरी तैयारी के साथ चोरी की घटना को वारदात दिया। स्थानीय लोगों की माने तो चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एक-एक कर दुकान के सभी 40 तालों को काट दिया। इतनी बड़ी संख्या में ताले कटने की भनक न तो आसपास के लोगों को लगी और न ही रात्रि गश्ती दल को। चोरों ने दुकान के काउंटर को खंगाला और वहां रखे कीमती चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह खुला राज, बाजार में मचा हड़कंप

वारदात का पता गुरुवार सुबह तब चला जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान के शटर और टूटे हुए ताले देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत दुकान मालिक और स्थानीय पुलिस को दी गई। दुकान के अंदर का मंजर देखकर हर कोई हैरान था, क्योंकि चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से केवल कीमती सामानों को ही निशाना बनाया था।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए दुकान को फिलहाल सील कर दिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में गैस कटर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। चोरों ने करीब 40 ताले काटे हैं और लगभग 2 किलो चांदी के जेवर चोरी होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन का इंतजार है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |