क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया जी, फतेहपुर। गया जी जिले के फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के मेयारी पंचायत के जंगल में छुपाकर रखी गयी शराब को वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस ने जब्त किया। डीएसपी ने बताया कि शराब तस्करों के द्वारा फतेहपुर क्षेत्र में ब्रिकी के लिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जंगल में छुपाकर रखा गया था। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर जंगली क्षेत्र में फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार,एसआइ अमरेन्द्र कुमार, एएसआइ चंदन सिंह के साथ छापेमारी किया गया। छापेमारी में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के बीस कार्टन बरामद किया गया। इधर मौके पर शराब तस्करों के द्वारा छोड़े गए एक बाइक को भी जब्त किया गया। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो चुके थे। डीएसपी ने बताया कि जब्त शराब करीब 192 लीटर पाया गया है। शराब तस्करों की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। वहीं जब्त बाइक के अंकित नंबर, इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर से मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |