क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, पूरे गाँव में छाया मातम

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251026 1030094091486880050277565 फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, पूरे गाँव में छाया मातम

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गया- रजौली मुख्य सड़क मार्ग के ठनठनिया मोड़ के समीप रविवार की अहले सुबह धान के खेत में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक फतेहपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी राहुल कुमार का था। इधर धान के खेत में सुबह सुबह शव पड़े रहने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी। ग्रामीणों की सुचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया। जांच में युवक के पास रहे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने घटना की सुचना परिजनों को दे दी है। वहीं घटना स्थल पर जाँच कर रहे एसआई राम कृपाल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के पास बिजली के खंभे में बाइक की टक्कर मारने का निशान मिला है। युवक का सिर भी खंभे में टकराया है, क्योंकि पोल पर खुन के छिटे भी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक संभवतः फतेहपुर से गया जी की ओर जा रहा था। किसी वाहन के द्वारा चकमा देने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दुसरे हिस्से में रहे खंभे में टक्कर मारते हुए धान के खेत में जा गिरा। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया जी भेज दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि राहुल पहाड़पुर में फास्ट फूड का दुकान चलाता था। प्रतिदिन वह दुकान बंद करने के बाद करीब नौ बजे रात को ही घर लौटता था। ठनठनिया मोड़ कैसे पहुंच गया यह परिजनों को भी हजम नहीं हो पा रहा है इस घटना के बाद पुरे इलाके में शोक की लहर है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |