क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

फतेहपुर में ऑटो पलटने से एक महिला की हुई मौत, और एक महिला हुई घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20251024 1237563364141823303268305 फतेहपुर में ऑटो पलटने से एक महिला की हुई मौत, और एक महिला हुई घायल

गया–रजौली मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ऑटो के पलटने  से एक महिला की हुई मौत । जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

मृतका की पहचान खटांगी गांव निवासी वारिश अंसारी की पत्नि साजदा बानू  के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला काजल देवी (पत्नी बुधन पासवान), निवासी चौकियां गांव की बताई जा रही हैं। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज रफ्तार में था और पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वाहन पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है ।

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सख़्त करने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |