Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    • Demos
    • Lifestyle
    • Aurangabad
    • Buy Now
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    First Voice
    Banner
    • Home
    • Features
      • Example Post
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Gaya

      फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग

      May 12, 2026

      BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत

      March 5, 2026

      जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार

      December 2, 2025

      हंसराज पब्लिक स्कूल विवाद पर बोले डायरेक्टर मनीष रुखियार: किराया देने को तैयार हूं, लेकिन टीडीएस काटकर — गलत आरोपों पर करेंगे मानहानि केस

      October 7, 2025

      गया में भाजपा नेताओं की मुलाकात, चुनावी रणनीति और सेवा पखवाड़ा पर चर्चा

      September 27, 2025
    • Typography
    • Crime
      1. Lifestyle
      2. News
      3. Bihar
      4. View All

      15 Creative Methods to Sharpen Your Interior Decor

      January 10, 2021

      Easy Boho Style: Without Looking Like a Coachella Victim

      January 10, 2021

      An Update for the Top Puma Style Garments

      January 10, 2021

      Amazing Muffin Desserts Are Coming Back This Year

      January 10, 2021

      फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया।

      March 9, 2026

      फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

      March 7, 2026

      होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

      February 25, 2026

      होली से पहले सख्त एक्शन: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

      February 20, 2026

      फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग

      May 12, 2026

      BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत

      March 5, 2026

      फतेहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित।

      February 9, 2026

      जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार

      December 2, 2025

      BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत

      March 5, 2026

      जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार

      December 2, 2025

      ब्रेकिंग न्यूज़: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका — आठ की मौत, सात घायल; दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

      November 10, 2025

      फतेहपुर शिवम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: सागर था निशाने पर, गलतफहमी में गई मासूम शिवम की जान

      September 20, 2025
    • Buy Now
    First Voice
    Home»Crime»फतेहपुर शिवम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: सागर था निशाने पर, गलतफहमी में गई मासूम शिवम की जान
    Crime

    फतेहपुर शिवम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: सागर था निशाने पर, गलतफहमी में गई मासूम शिवम की जान

    Digital DeskBy Digital DeskSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड के राघोपुर गांव में 12 सितंबर की रात हुए चर्चित शिवम हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। यह मामला प्रेम-प्रसंग और गलत कामों की रोक-टोक से उपजे विवाद का नतीजा निकला। वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या का मूल निशाना शिवम का चचेरा भाई सागर था, लेकिन गलतफहमी और परिस्थितियों के चलते 17 वर्षीय शिवम को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    नशाखोरी और प्रेम प्रसंग से उपजी दुश्मनी

    डीएसपी ने बताया कि टनकुप्पा प्रखंड के भेटौरा निवासी धर्मवीर अपने दोस्तों के साथ अक्सर राघोपुर स्थित देवी मंदिर के पास नशीली चीजों का सेवन करता था। इसे लेकर सागर बार-बार रोक-टोक करता था। वहीं प्रेम प्रसंग को लेकर भी धर्मवीर और सागर के बीच पुराना विवाद था। इन्हीं वजहों से धर्मवीर मन ही मन खुन्नस पालकर बैठा था।

    सागर की जगह शिवम बना शिकार

    हत्या की रात धर्मवीर अपने दो साथियों रामप्रवेश (निवासी रातों) और राजा यादव (निवासी ढीबर) के साथ सागर को मारने की फिराक में था। देर रात जब शिवम फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकला तो अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और उसी के मोबाइल से सागर को फोन कराया। लेकिन सागर सोए होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाया। इसी बीच शिवम ने धर्मवीर और राजा यादव की कमर में छिपे हथियार देख लिए और भागने की कोशिश की। अपराधियों ने उसे पकड़कर एक अर्द्धनिर्मित स्कूल में ले जाकर कनपटी के पास दो गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद धर्मवीर ने राजा यादव को गया पहुंचाया, जहां से वह ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। जबकि खुद धर्मवीर घर लौटकर सो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मवीर और रामप्रवेश को उनके घर से, वहीं राजा यादव को गुरपा से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक, 13 एटीएम कार्ड, क्लोनिंग मशीन, स्वैप मशीन और एक पैन कार्ड भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि मोबाइल टावर डंप के आधार पर कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है।

    क्या था मामला?

    12 सितंबर की रात राघोपुर गांव में 17 वर्षीय शिवम (पुत्र- जितेंद्र कुमार) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गया–रजौली मुख्य सड़क जाम कर विरोध जताया था। मृतक के चाचा परशुराम सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि शनिवार तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

    हत्या के 8 दिनों बाद आज केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया।

    Bihar news crime cyber fraud Gaya news Gaya police
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटनकुप्पा प्रखण्ड के मिशिरचक गाँव में सर्प दंश से एक बच्चे की मौत
    Next Article विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 रचा इतिहास, 30 लाख श्रद्धालु पहुंचे गया जी
    Digital Desk
    • Website

    Related Posts

    फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग

    May 12, 2026

    फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया।

    March 9, 2026

    फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    About
    About

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    From Flickr
    Ascend
    terns
    casual
    riders on the storm
    chairman
    mood
    monument
    liquid cancer
    blue
    basement
    ditch
    stars
    Copyright © 2017. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Lifestyle
    • Politics
    • National
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.