क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया जी में ससुराल वालों ने की एक विवाहिता की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया,

Join Our WhatsApp Group

Join Now
20250903 2023322155088742102952005 गया जी में ससुराल वालों ने की एक विवाहिता की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया,

अलीपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गाँव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले में नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद निवासी रामबच्चन चौहान की पत्नी जीरा देवी ने अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सोनी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व रूपसपुर गाँव निवासी सस्तानन्द नोनिया के पुत्र सोनू नोनिया से हुई थी।

जीरा देवी के अनुसार, मंगलवार को उनकी दूसरी बेटी ने सूचना दी कि सोनी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों की कहासुनी हुई, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को जला दिया। मायके पक्ष के लोग जब रूपसपुर पहुंचे, तब तक साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया था।

अलीपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर पति सोनू नोनिया और सास मूंगिया देवी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |