क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद में आमने-सामने बाइक टक्कर, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

औरंगाबाद। रफीगंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर आती मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई, जब रफीगंज से गोह की ओर जा रहे दादर निवासी रमेश प्रजापति के पुत्र संजीव कुमार की बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 112 टीम के चालक संजीव कुमार, कांस्टेबल मुन्नी कुमारी और एसआई सुहैल अहमद खान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया।

चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिस पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |