क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट जांच अभियान, 1495 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

Join Our WhatsApp Group

Join Now

लगभग 9 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले, रेलवे ने यात्रियों से नियमों के पालन की अपील की

रेल यात्रा को सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल द्वारा शुक्रवार को एक बड़े स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस मेगा ड्राइव के तहत बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चले इस अभियान के दौरान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला समेत प्रमुख स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेकिंग की गई। मंडल के सभी टिकट जांच दस्ते, वाणिज्य निरीक्षक और पर्यवेक्षकों ने इसमें भाग लिया।

रेलवे की टीमों ने बक्सर-डीडीयू, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया और पटना-गया खंडों पर आने-जाने वाली ट्रेनों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान मेल/एक्सप्रेस, प्रीमियम और पैसेंजर ट्रेनों को भी शामिल किया गया।

इस अभियान के तहत यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है और इससे अन्य यात्रियों की सुविधा भी प्रभावित होती है।

रेलवे के अनुसार, अंतिम सूचना तक 1495 यात्रियों को बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे लगभग 9 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

रेल प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह के सघन टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही यात्रियों से सदैव वैध टिकट लेकर संबंधित श्रेणी में यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |