क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

पूर्व मध्य रेल की सख़्त कार्रवाई: चेन पुलिंग करने वाले 612 लोग और महिला कोच में यात्रा करने वाले 1176 पुरुष हिरासत में

Join Our WhatsApp Group

Join Now

15 दिनों में “समय पालन” और “महिला सुरक्षा” अभियान के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

हाजीपुर|
पूर्व मध्य रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के समयपालन को लेकर पूरी तरह सजग है। इसी कड़ी में बिना वजह चेन पुलिंग और महिला कोच में पुरुषों की यात्रा जैसे नियमों के उल्लंघन पर अब रेलवे सख़्ती से कार्रवाई कर रहा है।

पिछले महीने 15 जून से 30 जून 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ऑपरेशन “समय पालन” चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न रेलखंडों पर चेन पुलिंग जैसे गैर-जिम्मेदाराना हरकतों पर कड़ी निगरानी रखी गई। अभियान के दौरान बिना वैध कारण चेन खींचने के आरोप में कुल 612 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई।

इनमें से सर्वाधिक 327 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। इसके अलावा समस्तीपुर मंडल से 136, सोनपुर मंडल से 64, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल से 40 और धनबाद मंडल से 45 लोगों को हिरासत में लिया गया। रेलवे का कहना है कि चेन पुलिंग से न सिर्फ ट्रेनें लेट होती हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरी संसाधनों पर भी असर पड़ता है।

इसी दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऑपरेशन “महिला सुरक्षा” के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुषों के खिलाफ भी सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1176 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया, जो महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे थे।

इस अभियान में भी दानापुर मंडल सबसे आगे रहा जहां 420 लोग हिरासत में लिए गए, वहीं धनबाद मंडल से 342, सोनपुर मंडल से 275, समस्तीपुर मंडल से 78, और पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल से 61 यात्रियों को पकड़ा गया।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ये अभियान यात्रियों की सुरक्षा, महिला सम्मान और ट्रेनों के समयपालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। रेलवे बार-बार अपील कर रहा है कि यात्री नियमों का पालन करें ताकि सभी के लिए रेलयात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |