क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

दो दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली, शादी को हुए थे महज सात महीने

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज। थाना क्षेत्र के काजी दौलतपुर गांव के बधार इलाके में शुक्रवार को एक कुएं से युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी संतोष सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है, जो दो दिनों से लापता था।

ग्रामीणों ने सुबह कुएं में शव तैरता हुआ देखा और तुरंत बेलागंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।

परिजनों के अनुसार, सोनू कुमार बुधवार की देर रात घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे और इस संबंध में बेलागंज थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत भी दी गई थी। शव मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों ने बताया कि सोनू की शादी पिछले वर्ष दिसंबर में हुई थी।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच गया भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शव पर किसी भी प्रकार के जख्म या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शरीर पानी में अधिक समय तक रहने से फूल गया था। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संभव होगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |