क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

बेलागंज: अग्रवाल प्लस टू विद्यालय में अव्यवस्था के खिलाफ पूर्ववर्ती छात्र संघ का धरना, सुविधाओं के गुम होने पर जताई नाराजगी

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बेलागंज (गया)।
प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल प्लस टू माध्यमिक विद्यालय में व्याप्त प्रशासनिक और शैक्षणिक कुव्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को पूर्ववर्ती छात्र संघ के बैनर तले विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई कई महत्वपूर्ण सुविधाएं या तो अनुपलब्ध हैं या फिर चोरी हो चुकी हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई और विकास प्रभावित हो रहा है।

धरना का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कभी सीमित संसाधनों के बावजूद यह विद्यालय क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासित प्रशासन के लिए जाना जाता था। लेकिन आज इसकी स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, व्यायामशाला और सोलर पैनल जैसी आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की थी ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा मिल सके। लेकिन ये सारी व्यवस्थाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं।

कुछ संसाधन चोरी भी हो चुके हैं, जिनकी प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि अन्य की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। विद्यालय में समय पर कक्षाएं नहीं होतीं और पढ़ाई का कोई नियमित रूटीन नहीं है।

रविन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर विद्यालय की व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं हुआ, तो छात्र संघ को वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

धरना में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार माथुरी, उपमुखिया ज्योतिष कुमार और कुणाल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने भी विद्यालय की दुर्दशा पर चिंता जताई।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |