क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

फतेहपुर। बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित प्रमोद यादव ने फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही शिक्षक सत्येंद्र यादव ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित प्रमोद यादव के अनुसार, वे अपने निजी कार्य से लौट रहे थे, तभी गांव के ही सत्येंद्र यादव, कुंदन यादव, सौरभ कुमार, सुरेश प्रसाद, नरेश यादव, अमित शेखर, कैला यादव, रौबिन उर्फ फुटानी, उषा देवी और प्रमिला देवी ने उनकी मोटरसाइकिल रोक कर उन्हें जबरन घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

प्रमोद यादव ने बताया कि शिक्षक सत्येंद्र यादव ने कुल्हाड़ी से उनके पीठ और सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्होंने शोर मचाया तो उनके परिजन बचाव के लिए दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उनके परिवार के सदस्यों पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों के हाथ में धारदार हथियार और लाठियां थीं।

इस घटना का एक वीडियो गांव के किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिससे यह मामला और भी तूल पकड़ चुका है।

फतेहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित प्रमोद यादव के आवेदन पर आरोपी शिक्षक सत्येंद्र यादव समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |