क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: लापता सांसद पुत्र विभूति यादव सकुशल मिले, शोभन मोड़ के पास से पुलिस ने किया बरामद

Join Our WhatsApp Group

Join Now

परिवार में लौटी राहत, जांच के बाद सामने आएगा लापता होने का कारण

दरभंगा: मधुबनी से भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के 24 वर्षीय बेटे विभूति कुमार यादव, जो बीते रविवार सुबह से लापता थे, को दरभंगा पुलिस ने सोमवार सुबह शोभन मोड़ (सिमरी थाना क्षेत्र) के पास से सकुशल बरामद कर लिया है। उनके सुरक्षित मिलने की खबर से परिवार और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

पूरी रात चली तलाश, पुलिस की सतर्कता रंग लाई

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि युवक के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों को सक्रिय किया गया। शहर के चारों ओर सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई। चूंकि विभूति अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर गए थे, इसलिए उनकी लोकेशन ट्रेस करना और भी मुश्किल हो गया था।

पुलिस ने दरभंगा से सटे समस्तीपुर, मधुबनी और मुजफ्फरपुर रूटों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अंततः सोमवार सुबह विभूति को शोभन मोड़ के पास देखा गया और तत्काल पुलिस टीम ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित घर पहुंचाया।

शारीरिक रूप से कमजोर, मानसिक स्थिति पर अभी चुप्पी

बरामदगी के समय युवक शारीरिक रूप से कमजोर थे। शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं कि विभूति घर से किस कारण निकले थे। पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।

एसडीपीओ ने कहा,

“वह एक पढ़े-लिखे, गंभीर प्रवृत्ति के युवक हैं, दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। किन परिस्थितियों में घर से निकले, यह उनकी स्थिति स्थिर होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।”

सांसद अशोक यादव भावुक, बोले— “बेटा मिला, अब आराम चाहिए”

सांसद डॉ. अशोक यादव ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा:

“बेटा रातभर सोया नहीं है। वह थका हुआ और कमजोर लग रहा है। अभी उससे कोई सवाल नहीं कर रहा हूं। पहले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से आराम करने दिया जाएगा। फिर बाद में पता चलेगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ था।”

उन्होंने दरभंगा पुलिस और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में जिस तरह पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई, वह सराहनीय है।

समर्थकों का जताया आभार, सांसद आवास पर जुटे लोग

विभूति की बरामदगी की खबर फैलते ही सांसद आवास पर भाजपा नेताओं, समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी घर पहुंचे और परिवार को ढाढ़स बंधाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर लोग लगातार जुड़कर updates ले रहे थे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |