क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

Big Breaking: सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Join Our WhatsApp Group

Join Now

दरभंगा: मधुबनी से भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के 24 वर्षीय बेटे विभूति कुमार यादव रविवार सुबह से लापता हैं। वे दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला स्थित अपने आवास से अचानक निकल गए और तब से उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

दिल्ली में कर रहे थे लॉ की पढ़ाई

विभूति दिल्ली स्थित एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हाल के दिनों में वे दरभंगा स्थित अपने पारिवारिक आवास पर रह रहे थे। रविवार सुबह वे बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिजनों का कहना है कि वे अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़कर गए हैं।

दिन भर की खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो शाम को लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब विभिन्न संभावनाओं की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय विभूति ने काली पैंट और हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। परिवार और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई उन्हें देखे तो तत्काल नजदीकी थाना या दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक

img 20250615 wa00332286949392624491336 Big Breaking: सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति लापता, तलाश में जुटी पुलिस
सांसद अशोक यादव

विभूति एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा हुक्मदेव नारायण यादव भारतीय राजनीति के वरिष्ठ चेहरा रहे हैं। वे कई बार सांसद रहे और सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनके पिता, डॉ. अशोक कुमार यादव, वर्तमान में मधुबनी लोकसभा सीट से सांसद हैं और पूर्व में दो बार दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

भाजपा संगठन भी हुआ सक्रिय

बेटे के लापता होने की सूचना सामने आने के बाद भाजपा का संगठन भी सक्रिय हो गया है। विभूति की तस्वीर और पहचान संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित की जा रही है। राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक अलर्ट पर हैं।

मीडिया से बात करने से परहेज

जब मीडिया ने इस विषय पर सांसद डॉ. अशोक यादव से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा—

“जो मोबाइल और मीडिया में दिख रहा है, फिलहाल वही सच है। अभी बहुत परेशान हूं, इस पर बाद में बात करूंगा।”

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |