क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया में कांग्रेस का प्रदर्शन: “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” के नारे के साथ जोरदार आंदोलन

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” के नारे गूंजते रहे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में समाहरणालय की ओर कूच किया। समाहरणालय गेट के पास पहुंचकर उन्होंने धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

सभा में उठे प्रमुख मुद्दे

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यालय में एक सभा आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया और झारखंड के बड़कागांव से विधायक अम्बा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरे जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अभिमन्यु पुनिया ने कहा, “देश में रोजगार का संकट विकराल रूप ले चुका है। संविधान से लगातार छेड़छाड़ हो रही है और सरकार विकास के नाम पर महज भ्रम फैला रही है।” वहीं विधायक अम्बा ने कहा, “कांग्रेस का यह आंदोलन जनता की आवाज है, जिसे कोई भी सत्ता नहीं दबा सकती।”

गेट तोड़ने की कोशिश, गिरफ्तारी की पेशकश

img 20250612 wa00181648926478385558563 गया में कांग्रेस का प्रदर्शन: “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” के नारे के साथ जोरदार आंदोलन

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जबरन गेट खोलने की भी कोशिश की। मौके पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था। एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

स्थिति को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी देने की घोषणा की। करीब 50 से अधिक कार्यकर्ता पुलिस वाहन पर चढ़ गए और खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने सभी को सिविल लाइंस थाना ले जाकर पीआर बांड पर छोड़ दिया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता की आवाज बताया और कहा कि यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। वे आने वाले समय में और भी व्यापक अभियान चलाएंगे।


यह प्रदर्शन गया जिला में कांग्रेस की सक्रियता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच संवाद कायम करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया से गिरफ्तार कुख्यात बदमाश हिसुआ में मुठभेड़ के दौरान घायल, पैर में लगी गोली | 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर मुख्यमंत्री का सीधा संवाद, 12 अगस्त को औरंगाबाद समेत कई पंचायतों में होगा विशेष कार्यक्रम | गया में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी | 12 साल की सेवा के बाद उच्च विद्यालय गजाधरपुर से विदा हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, विदाई समारोह में छलक उठीं भावनाएं | गया में दिल दहला देने वाला हादसा: रेल ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी की कटकर मौत, गांव में मचा कोहराम | बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में वृद्ध किसान की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस | गया: गुरी गांव के समीप आहार में डूबने से वृद्ध की मौत, फतेहपुर पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए | बेलागंज प्रखंड में बीस सूत्री समिति की बैठक में उभरा रोष, अवैध नर्सिंग होम और अनाज वितरण पर उठे सवाल | बेलागंज: कोटेश्वर नाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मोरहर तट पर भव्य सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बेलागंज दौरे को लेकर अधिकारियों ने किया पाली गांव का दोबारा निरीक्षण |