क्राइम राजनीति स्वास्थ्य बिहार झारखंड रोजगार मनोरंजन धर्म

गया में ‘हम’ पार्टी की चुनावी रणनीति पर मंथन: कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश, संगठन विस्तार का ऐलान

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को गया में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव व गया प्रभारी रितेश उर्फ चुन्नू शर्मा ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था—कोई शायरी के माध्यम से तो कोई लोकगीत गाकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और जोश का इज़हार कर रहा था।

चुन्नू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी अब बूथ से लेकर पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन के विस्तार की ठोस रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और रचनात्मक सुझावों से यह स्पष्ट है कि ‘हम’ पार्टी आने वाले चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों को भी सिरे से खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि ‘हम’ पार्टी को सिर्फ 6-7 विधानसभा सीटें मिलेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे पर फिलहाल कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, यह मसला अगस्त में तय किया जाएगा।

बैठक में गया जिलाध्यक्ष नारायण मांझी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर स्तर पर जोश, समर्पण और प्रतिबद्धता का वातावरण है।

इस बैठक में पंकज सिंह, राम स्नेही, इकराम खान, सुधीर यादव, गोपाल सिंह, विजय कुमार, छोटू कुशवाहा, राकेश कुमार, रतनी देवी, राजीव शर्मा, राजेश कुमार और पुष्पा सागर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार | गया: सीताकुंड से विश्व को मिला योग का संदेश, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन | 3 लाख के इनामी नक्सली अखिलेश ने 60 IED के साथ किया सरेंडर, गया पुलिस की रणनीति से माओवादी संगठन को करारा झटका | गया में सनसनीखेज वारदात: करहनी बाद मोड़ पर युवक को मारी गई छह गोलियां, हालत नाजुक | गया में फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप, 20 लोगों को बचाया गया; डेढ़ साल का बच्चा और पिता लापता | गया में खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, बेरहमी से पीट-पीट कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस | गया में शिक्षक की दबंगई: धारदार हथियार से हमला, पीड़ित परिवार पर भी किया गया लाठी-डंडे से वार, वीडियो वायरल | आईआईएम बोधगया का ‘राइज़’ कार्यक्रम बना सामाजिक बदलाव की मिसाल, 13 राज्यों में पहुंची छात्रों की पहल | बेलागंज में दिनदहाड़े लूट: बैंक से दो लाख नकद और गहना लेकर लौट रही महिला से पर्स झपट ले भागे बाइक सवार उचक्के | संदिग्ध हालात में दो बच्चियों की मां की मौत, दहेज हत्या की FIR दर्ज, पति की पिटाई का वीडियो आया सामने |