क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती पर संगोष्ठी और सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर सोमवार को पंडित सिजुआर भवन, गया में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां एक ओर विद्वानों द्वारा उनके जीवन और समाज सेवा पर परिचर्चा की गई, वहीं श्रद्धांजलि स्वरूप सांस्कृतिक संध्या ने भी उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में किलकारी बाल भवन, गया की ओर से संगीत शिक्षक दिनेश मउआर (तबला वादक) और संदीप कुमार सिन्हा (हारमोनियम वादक) की संगत में उभरती गायिका पूजा मिश्रा की भजन प्रस्तुति रही। पूजा मिश्रा की मधुर वाणी में प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें बार-बार तालियों से सराहा गया।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया। स्थानीय नागरिकों सहित बुद्धिजीवियों ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और नारी शक्ति के प्रतीक रूप में उनके योगदान की सराहना की।

इस सफल आयोजन में आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें समिति के सदस्यों के साथ-साथ धर्मेन्द्र कुमार “टिब्लु” का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।

इस अवसर पर आयोजकों ने संकल्प लिया कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |