क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

औरंगाबाद: सड़क किनारे खड़े मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजकरवे हसौली गांव के समीप एनएच-19 लिंक रोड पर यह घटना हुई। मृतक की पहचान अमोला बिगहा गांव निवासी नीतीश ठाकुर (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह पिपरडीह में मजदूरी करने जा रहा था और सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि नीतीश ठाकुर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और 10 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनके तीन बेटियां हैं, जो अब बेसहारा हो चुकी हैं। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर जिप सदस्य अनिल यादव सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि धक्का मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: नगवां पैक्स अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप, बिना विज्ञापन पुत्र को बनाया प्रबंधक; DM ने दिए जांच के आदेश | शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफतार | जंगल में छुपाई शराब को पुलिस ने पकड़ा, शराब तस्कर फरार | विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले गया जिला के पहले व्यक्ति बने डॉ. प्रेम कुमार | फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 20 फीट नीचे खेत में गिरी बाइक, एक युवक की हुई मौत | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं हुई घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत | भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक घायल, बाइक पर तीन युवक था सवार अनियंत्रित होकर धनेता नहर में जा गिरा | फतेहपुर में दर्दनाक हादसा रूई धुनाई करने वाली मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की हुई मौत |