क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

तेजस्वी यादव का तीखा हमला: “हम सरकार को घुटनों पर लाएंगे, पारा मिलिट्री को मिलना चाहिए शहीद का दर्जा

Join Our WhatsApp Group

Join Now

बोधगया की ऐतिहासिक धरती से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य और केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने गया जिला, खासकर बोधगया, को उदाहरण बनाकर कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

तेजस्वी बोले, “राज्य में हालत यह है कि कहीं-कहीं तो अपराधी पुलिस का एनकाउंटर कर रहे हैं। ब्लॉक से लेकर जिला तक भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं।”

उन्होंने कहा कि बिहार आज पलायन, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मामलों में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “अब तो उन्हें अपने मंत्रियों के नाम तक याद नहीं रहते। सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।”

महंगाई पर तीखा वार: महिलाओं को ₹2500 देने का वादा

महंगाई को लेकर तेजस्वी ने कहा, “हम माँ-बहनों के खाते में ₹2500 डालेंगे। यह हमारा संकल्प है। सरकार को इस मुद्दे पर झुकना ही पड़ेगा।” उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के वादे को प्रमुख चुनावी एजेंडा बताया।

पारा मिलिट्री जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग

सीमा पर शहीद हो रहे पारा मिलिट्री के जवानों को लेकर तेजस्वी ने केंद्र सरकार से मांग की कि उन्हें भी सेना की तरह शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा, “जो जवान देश के लिए मरते हैं, उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। सरकार को उनकी कुर्बानी का मान रखना चाहिए।”

2020 चुनाव की टीस और 2025 की तैयारी

तेजस्वी यादव ने 2020 विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा, “उस चुनाव में जनता ने बहुमत हमारे पक्ष में दिया था, लेकिन धांधली करके हमारे कई प्रत्याशियों को मामूली वोटों से हराया गया।” उन्होंने दावा किया कि अगर 7-8 सीटें और मिल जातीं, तो आज तस्वीर कुछ और होती।

इस बार की तैयारी पर उन्होंने कहा, “हम हर मोर्चे पर सतर्क हैं। जनता इस बार भारी बहुमत से हमें समर्थन दे रही है। किसी तरह की तिकड़मबाजी सफल नहीं होगी।”l

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार | पटना में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: T20 वर्ल्ड कप के नाम पर चल रहा था सट्टेबाजी का खेल, 6 शातिर गिरफ्तार |