क्राइम राजनीति बिहार झारखंड रोजगार स्वास्थ्य मनोरंजन धर्म

गया-डोभी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप टैंकर से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल

Join Our WhatsApp Group

Join Now

गया: गया-डोभी सड़क मार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाबोधी कॉलेज के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन टैंकर से टकरा गया, जिससे पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन के अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही बेलागंज थाने के सब-इंस्पेक्टर राजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक को तुरंत बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर बेलागंज थाने में लाया है। बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Join Our WhatsApp Group

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर: आंगनवाड़ी सेविका बहाली में ‘मैपिंग’ को लेकर गहराया विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग | फतेहपुर प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव  खारिज कर दिया गया। | जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: 9 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी बेलागंज से गिरफ्तार | फतेहपुर में शोक की लहर: आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत | BREAKING: फतेहपुर में ‘गैस कटर गैंग’ का तांडव; 40 ताले काटकर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, इलाके में दहशत | पवई: रंगों के साथ घुली सेवा की मिठास; कृष्णगढ़ में KHF ने खुशियों वाली होली से जीता दिल | होली पर्व को लेकर फतेहपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट | बिहार पुलिस में बंपर बहाली: 993 पदों पर सिपाही (प्रचालक) भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन | गोलमाल 5 में दिखेगा अक्षय कुमार का खौफ: अरशद वारसी के बयान ने बढ़ाई हलचल, विलेन के अवतार में नजर आएंगे ‘खिलाड़ी’ | नालंदा में ‘बेबी मेकिंग’ स्कैम का भंडाफोड़: ‘गर्भवती करो और लाखो कमाओ’ के नाम पर देशभर में ठगी, 6 गिरफ्तार |